HTML Block

Don't use blurred low resolution pictures or the post will be deleted. Many thanks. Keep things looking good !

गोवा प्रशासन ने नाइटक्लब अग्निकांड के बाद उठाया सख्त कदम

गोवा प्रशासन ने नाइटक्लब अग्निकांड के बाद उठाया सख्त कदम
गोवा, पणजी : उत्तर गोवा जिला प्रशासन ने नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के कुछ दिन बाद सख्त कदम उठाया है। प्रशासन ने पर्यटन स्थलों के अंदर आतिशबाजी, फुलझड़ी और आग या धुआं पैदा करने वाले उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन ने यह आदेश बुधवार शाम को जारी किया। अरपोरा में छह दिसंबर की मध्यरात्रि को नाइटक्लब में हुए अग्निकांड जैसी त्रासदी को रोकने के लिए यह उपाय किया गया है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2023 की भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक पर्यटन स्थलों के अंदर अतिशबाजी, फुलझड़ी, पायरोटेक्निक इफेक्ट्स, फ्लेम थ्रोअर जैसी धुआं पैदा करने वाले उपकरण और इसी तरह के आग/धुआं पैदा करने वाले उपकरणों का उपयोग, जलाना या फोड़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आदेश के मुताबिक यह रोक उत्तर गोवा के सभी नाइटक्लब, बार और रेस्तरां, होटल, गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक, अस्थायी संरचनाओं, कार्यक्रम स्थलों और मनोरंजन स्थलों पर लागू होगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग लगने के पीछे का कारण आग या धुंआ पैदा करने वाला इलेक्ट्रिक उपकरण था। इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Visit Website:https://the-radar.in/national/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%ac/17601/

 

Posted in Default Category on December 23 2025 at 08:31 AM

Comments (0)

AI Article